― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : शिक्षा को बढ़ावा देगी डिजिटल लाइब्रेरी

Jaunpur Dhara News : शिक्षा को बढ़ावा देगी डिजिटल लाइब्रेरी

जौनपुर धारा, केराकत। क्षेत्र के बारी गांव में माता कलावती इण्टर कालेज में रविवार को डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की मुख्यअतिथि मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज रही। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि इस डिजिटल लाइब्रेरी के खुल जाने से क्षेत्र की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और ऐसी छात्राओं को काफी फायदा मिलेगा।जो छात्राएं दूरी की वजह से लाइब्रेरी जा नही पा रही थी। घर मे उचित स्थान नहीं होने से पढ़ाई में बाधा पड़ती थी, उनको राहत मिलेगी। क्षेत्र में डिजिटल लाइब्रेरी से शिक्षा की आधुनिकता को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यनारायण यादव ने किया। इस अवसर पर राम सिंह यादव, घनश्याम यादव, अखिलेश यादव, अजय कुमार शर्मा, सत्यानन्द चौबे, बबलू यादव, बड़ेलाल यादव, मोहम्मद, नायब, सूबेदार यादव, हैप्पी सिंह मौजूद रहे। संचालन नीरज पहलवान ने किया।

Share Now...