― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : शिक्षक से पहले विद्यालय पहुंचे छात्र

Jaunpur Dhara News : शिक्षक से पहले विद्यालय पहुंचे छात्र

  • मामला सही पाया गया तो संबधित लोगों पर की जाएगी कार्यवाही : एबीएसए

जौनपुर धारा,केराकत। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लगातार विद्यालयों के कायाकल्प समेत शिक्षा को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है। बाबजूद इसके भी मुख्यमंत्री के आदेशों को ताख पर रखकर अध्यापक अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है हम बात कर रहे है। क्षेत्र के अकबरपुर गाँव में स्थित प्राथमिक विद्यालय का जहां शिक्षको से पहले बच्चें विद्यालय में पहुंचते है। बुधवार की सुबह लगभग 8 बजकर मिनट पर विद्यालय में बच्चों के खेलने-कुदने की आवाज आई तो गुजर रहे पत्रकार ने बच्चो की आवाज सुन रूक गया, और देखा कि विद्यालय में सिर्फ बच्चे ही उपस्थित है और शिक्षक नदारत मिले। जिसके बाद शिक्षक 8:16 मिनट पर विद्यालय पहुंचे तो मीडिया कर्मी के कैमरे से कतराते नजर आये। मीडियाकर्मी द्वारा शिक्षक के विद्यालय से देरी से पहुंचने के सवाल पर मीडिया के कैमरे से शिक्षक भाग खड़े हुए। वही इस संबंध में खण्ड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार झा से टेलिकफोनिक वार्ता कर मामले से अवगत कराते हुए शिक्षक से विद्यालय में देरी से पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर मामला सही पाया गया तो संबधित लोगों पर कार्यवाही की जायेगी। अब देखना है कि गैर जिम्मेदार प्रधानाध्यपक समेत अध्यापकों पर कब कार्यवाही की जाती है, या फिर कार्यवाही के नाम पर उच्चाधिकारियों द्वारा की खानापूर्ति की जाती है।

Share Now...