जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदेय स्थलों, बूथों आदि को लेकर चर्चा की तथा उनके शिकायतों के निस्तारण हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व रामअक्षयबर चौहान को निर्देशित किया। इस दौरान मतदान बूथों के स्थानांतरण के प्रस्ताव के संदर्भ में भी चर्चा की गई। सभी प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि इस संदर्भ में कोई आपत्तियां हो तो तत्काल उपलब्ध करायें। जिससे ससमय इसका निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, उप जिलाधिकारी डॉ.ज्ञान प्रकाश सहित विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधिगण तथा अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara News : शिकायतों के निस्तारण का डीएम ने दिया निर्देश


