― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : वृद्धजनों की सेवा करना पुनीत कार्य : हफ़ीज़...

Jaunpur Dhara News : वृद्धजनों की सेवा करना पुनीत कार्य : हफ़ीज़ शाह

जौनपुर धारा, जौनपुर। सद्भावना क्लब के अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह के नेतृत्व में सुक्खीपुर स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को दैनिक जीवन में होने वाली वस्तुए वितरित किया। अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह ने कहा कि वृद्धजन की सेवा करना पुनीत कार्य है। पूर्व अध्यक्ष आशीष साहू ने कहा कि यह मानव सेवा का सर्वश्रेष्ठ कार्य है। पूर्व अध्यक्ष मधु सूदन बैंकर ने कहा की आप लोगों के साथ कुछ पल बिताकर बहुत अच्छा लगा। पूर्व अध्यक्ष नरसिंह अवतार जायसवाल वृद्धाश्रम में उपस्थित बुजुर्गों की समस्या सुनी और उसके निदान के लिए सबको आश्वत किया। कार्यक्रम संयोजक धीरज गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विवेकानंद मौर्या, चंद्रेश मौर्या, ताहिर हुसैन क़ादरी सोनू, लोकेश जावा, समीर गिरधरपुर आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Share Now...