― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : वृक्ष की छाया मां के आंचल के समान

Jaunpur Dhara News : वृक्ष की छाया मां के आंचल के समान

  • बागवानी की जमीन खाली कराकर हुआ पौधरोपण

जौनपुर धारा, खुटहन। ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम अन्तर्गत इमामपुर गाँव में रविवार को नायब तहसीलदार शाहगंज शैलेन्द्र कुमार की मौजूदगी में बागवानी  खाते की जमीन में वृक्षारोपण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे फलदार वृक्ष आम के अलावा शुद्ध ऑक्सीजन देने वाले पौधे पीपल, बरगद, नीम तथा सागौन, लिफ्टस के पौधे लगाए गए। शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि वृक्ष मां के आंचल के छाव के समान होते है। जिनकी छाया में हमेशा शीतलता बरसती है। इसलिए सभी लोगों को एक या एक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके पालने की जिम्मदारी लेनी चाहिए। इस अवसर पर प्रधान संतलाल सोनी ने बताया कि उक्त भूमि विवादित थी। इसलिए सर्वप्रथम प्रशासन द्वारा राजस्व टीम को भेजकर पैमाइश कराई गई। बागवानी हेतु बची जमीन का सीमांकन कराया गया। ततपश्चात उसमे नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व से चले आ रहे विवाद का पटाक्षेप कर दिया गया। इस मौके पर  राजस्व निरीक्षक लालबहादुर शर्मा, लेखपाल दूधनाथ, चन्द्रबली, शिवशंकर प्रजापति, मण्डल अध्यक्ष मदन सोनी, रामबलीपाल, रामबचन यादव, कांस्टेबल ओंकार आदि मौजूद रहे।

Share Now...