― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस सम्पन्न

Jaunpur Dhara News : विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस सम्पन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस समारोह शनिवार रात्रि आजमगढ़ मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित हुआ।मुख्य अतिथि काशी प्रांत गोरक्षा प्रमुख महेंद्र शुक्ला रहे। विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के 60वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता ने हिंदू समाज के एकजुट होने की जरूरत पर जोर दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में सनातनी हिंदू मौजूद रहे। कहा कि हिन्दू समाज को एकजुट होना पड़ेगा, अन्यथा जिस तरह अखंड भारत के भू-भाग को कई टुकड़ों में बांटा गया उसे दोहराया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम नारायण जायसवाल ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर संघचालक दिलीप अग्रहरि, विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष विमल सिंह, जिला विभाग संगठन मंत्री सतेंद्र, नगर अध्यक्ष अजय बाबू मंचासीन रहे।कार्यक्रम में जय नारायण, सुनील, आशीष, अवधेश, साधु तिवारी, हनुमान, प्रदीप, प्रशांत, रामजी चौरसिया, सियाराम, पवन, रामपलट समेत आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share Now...