― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : वाहन डिवाइडर से टकराया चालक सहित दो की...

Jaunpur Dhara News : वाहन डिवाइडर से टकराया चालक सहित दो की मौत, एक घायल

जौनपुर धारा,जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर स्थित बाईपास पर आजमगढ़ से जौनपुर की तरफ जाते समय लिलहा मोड़ के पास एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। घटना में वहां चल रहा चालक तथा एक महिला के मौत हो गई जबकि एक अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जाफराबाद निवासी इश्तियाक उर्फ बाबू पुत्र कमाल खान अपनी रिश्तेदार राबिया पत्नी अब्दुल सलाम निवासी शेखवारा थाना जाफराबाद के साथ आजमगढ़ की तरफ से जौनपुर की तरफ टाटा ईको गाड़ी से जा रहा था, जिसे सुनील यादव पुत्र साहबलाल यादव निवासी रामगढ़ थाना उभाव जनपद बलिया चला रहा था। लिलहा मोड़ चोरसड के पास उनका वाहन तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गया। सूचना पर पहुंचे गौराबादशाहपुर चौकी इंचार्ज अरविंद यादव ने सभी घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजवाया जहां चिकित्सकों ने राबिया तथा सुनील यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल इश्तियाक उर्फ बाबू का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Share Now...