जौनपुर धारा, जौनपुर। लोक जनसेवा फाउण्डेशन ट्रस्ट ने रविवार को एक रेस्टोरेंट में बैठक आयोजित कर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता (अमित) ने राहत कोष मिशन का शुभारम्भ किया। इस मिशन के माध्यम से संस्था गरीब बच्चो के शिक्षा में योगदान, गरीब असहायों के उपचार में योगदान, असहाय युवती के विवाह में योगदान हेतु, साथ ही समय-समय पर जरूरतमंदो में भोजन वितरण हेतु बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभायेगा। ज्ञातव्य हो कि संस्था ने सदैव नेत्रहीन, दीन हीन, असहाय, वृद्ध, दिव्यांग आदि जरूरत मंदो की सेवा में सदैव तत्पर्य रहती है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि राहत कोष का अयोजन क्षेत्र के तमाम जरूरतमंदों की सेवा के लिये किया गया। जैसा कि हमारी संस्था पहले से ही करती चली आ रही है। उन्होने लोगों से अपील भी किया है कि यदि कोई कपड़ा, अनाज सहित तमाम जरूरत की चीजें दान किया जा सकता सकता है। आप सभी के द्वारा दिया गया योगदान संस्था के राहत कोष को मजबूत करेगा। जिससे संस्था और अच्छे ढंग से लोगों की सेवा कर सकेगा। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य सुनील कुमार राय, निशार अहमद, सतीश कुमार निषाद, अभिषेक मौर्य, हर्ष वर्मा, गीता सिंह, राजा अग्रहरी, सत्यम प्रजापति, सनम, सिद्धार्थ गुप्ता, विशाल गुप्ता सहित तमाम सदस्य उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
Jaunpur Dhara News : लोक जनसेवा फाउंडेशन ट्रस्ट ने किया राहत कोष मिशन का शुभारंभ



