― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो...

Jaunpur Dhara News : लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार

  • कब्जे से लूट की मोबाइल व एक अवैध देसी तमंचा व कारतूस बरामद

जौनपुर धारा, जौनपुर। महाराजगंज थाना क्षेत्र के कड़ेरेपुर मोड़ के पास से पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले बाल अपचारी समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष महाराजगंज ओमप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले शिवम धोबी पुत्र बुधीराम धोबी निवासी डोमपुर थाना बदलापुर व एक बाल अपचारी को कड़ेरेपुर मोड़ के पास से शनिवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शिवम धोबी के कब्जे से लूट की एक मोबाइल एक अवैध देसी तमंचा व जिंदा कारतूस 315 बोर एवं बाल अपचारी के पास से एक मोबाइल व घटना में प्रयोग की गई बाइक बरामद हुआ।

Share Now...