जौनपुर धारा,जौनपुर। जौनपुर में आए रोहिंग्या व बांग्लादेशियों द्वारा आए दिन चोरी व जानलेवा हमला से परेशान होकर आजाद सनातन सेना के संस्थापक/अध्यक्ष संदीप पाण्डेय ‘जोगी’ के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल सर्वप्रथम जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन अपर पुलिस अधीक्षक नगर के माध्यम से सौंपा गया। उन्होने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि नगर क्षेत्र में अवैध तरीके से रह रहे रोहिंग्या व बंग्लादेशियों जो कि भीख मांगने व कूड़ा उठाने का कार्य करते हुए चोरी जैसी घटना को अंजाम देते हैं। मना करने पर जान लेवा हमला भी करते हैं। आजाद सनातन सेना ने ऐसे लोगों के खिलाफ मांग किया कि इनको चिन्हित करते हुए, इनके आधार कार्ड, राशनकार्ड या जो प्रमाणपत्र बने हैं उनका गहनता से जांच हो, अगर फर्जी मिलते हैं तो कठोर कार्यवाही करते हुए जिले से बाहर निकाला जाए। ज्ञापन में हाल में ही हुए 2 घटनाओं का भी जिक्र किया गया। ज्ञापन देने वालों में आजाद सनातन सेना के साथ जनपद के कई सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष साथ रहें। उक्त अवसर पर किशन कुमार, चंद्र शेखर सेठ, संदीप सेठी, बबलू सिंह, अनुप गुप्ता, गुलाब तिवारी, वरुण श्रीवास्तव, डॉ.प्रमोद कुमार सैनी, विकास कुमार पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
Jaunpur Dhara News : रोहिंग्या व बांग्लादेशियों के खिलाफ डीएम व एसपी में मिला प्रतिनिधि मण्डल



