जौनपुर धारा, जौनपपुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन में 14 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित किया जायेगा है। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु एवं व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु मोबाईल वैन को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत कुमार सिंह द्वारा न्यायालय परिसर में हरी झण्डी दिखाकर विभिन्न तहसीलों के लिये रवाना किया गया। प्रचार वाहन द्वारा तहसीलों व अन्य विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनता को जागरूक किया जायेगा। वाहन में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी पम्पलेट सहित विधिक साक्षरता सम्बन्धित बुकलेट सामग्रियां वितरित की जायेगी।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
Jaunpur Dhara News : राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्रचार वाहन रवाना



