― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : रामलीला के मंचन से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

Jaunpur Dhara News : रामलीला के मंचन से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कबुलपुर बाजार में बुधवार की रात को दया नारायण लीला समिति के रंगमंच पर फुलवारी चरित्र की लीला का भव्य मंचन हुआ। इस कार्यक्रम में राक्षसों के उत्पात से त्रस्त महामुनि विश्वामित्र द्वारा भगवान राम और लक्ष्मण को राजा दशरथ से मांगने और फिर राम-लक्ष्मण द्वारा यज्ञ की रक्षा करते हुए ताड़का, सुबाहु और मारीच जैसे राक्षसों का वध करने की लीला का मंचन किया गया। इसके बाद अहिल्या उद्धार का भावपूर्ण दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जनकपुर की मीना बाजार की लीला भी भव्य रूप से प्रस्तुत की गई, जिसमें राजा जनक को अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्रों के आगमन का पता चलता है और वह अपने मंत्री के माध्यम से वशिष्ठ जी को संदेश भेजते हैं। राम की भूमिका में बाल कलाकार देव श्रीवास्तव और लक्ष्मण की भूमिका में वैदिक प्रताप श्रीवास्तव ने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। इस लीला के दौरान मंच पर रामचरित मानस की चौपाइयों से वातावरण को भक्तिमय बनाने का कार्य व्यासपीठ पर जग्गनाथ चौहान ने किया। इस अवसर पर योगेश श्रीवास्तव,  अनिल पाठक, डॉ. बद्री नाथ यादव, सुरेंद्र यादव, पिंटू श्रीवास्तव, संजय यादव, मुकेश जायसवाल, सोनू यादव, मिताई जायसवाल, रमेश चंद्र जायसवाल, भूपेश श्रीवास्तव, ज्ञानेश श्रीवास्तव, अजय बेनवंसी, अंकित श्रीवास्तव और राजू वेनवंशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Share Now...