Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : युवक ने आम के पेड़ पर फाँसी लगाकर...

Jaunpur Dhara News : युवक ने आम के पेड़ पर फाँसी लगाकर की आत्महत्या                               

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत कमालपुर गांव में युवक ने आम के पेड़ में सुबह फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कमालपुर गांव निवासी सनी सरोज(20) पुत्र दीपक सरोज ने घर से कुछ दूर पर आम के पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह गांव के लोगों ने सुबह देखा तो सन्न रह गये। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गांव के लोगों का कहना था कि सनी शराब का लती था आए दिन अपने माता पिता को मारता पीटता रहता था। मंगलव्ाार को ही पिता पुत्र में झगड़ा हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंचकर सनी को डांट डपटकर कर मामले को शांत करा दिया था। झगड़े से नाराज़ होकर गुरुवार को सनी के पिता दीपक पत्नी को लेकर ससुराल चला गया। घटना के दिन सनी घर पर अकेला था। गुरुवार की रात खाना खाने के बाद घर से पांच सौ मीटर दूर आम के पेड़ से रस्सी का फंदा गले मे डालकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह गांव वाले शौच के लिए गए तो सनी की लाश पेड़ पर लटक रही थी। गांव के लोगों ने पुलिस व सनी के पिता दीपक को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष संतोष पाठक का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक ने फांसी लगाई है फिर भी मामले की जांच की जा रही है।