जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के देवाकलपुर गांव में बुधवार की दोपहर युवक को गोली मारकर घायल करने वाले बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों को पुलिस दूसरे दिन भी चिन्हित नहीं कर सकी। हमले का कारण भी साफ नहीं हो सकता है। पुलिस हर बिंदु की छानबीन कर रही है। औवार गांव निवासी गोविंद निषाद बाइक से किसी कार्य से जौनपुर जा रहा था। देवाकलपुर गांव के पास ओवरटेक कर बाइक सवार बदमाशों ने गोविंद को गोली मार दी। गोली जांघ में लगते ही वह घायल होकर गिर गया। हमलावर बेलांव की तरफ भाग गए। गोविंद का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। गोविंद के पिता लालता की तहरीर पर हमलावरों की विरुद्ध हत्या के प्रयास में किस दर्ज किया गया है।
― Advertisement ―
भीषण आग से किसानों की मेहनत राख: जौनपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर...
Jaunpur Dhara News : युवक को गोली मारने वाले दूसरे दिन भी नहीं हो सके चिन्हित



