― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  मुठभेड़ में दो शातिर पशु तस्करों के पैर...

Jaunpur Dhara News :  मुठभेड़ में दो शातिर पशु तस्करों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

  • तीन थानों की पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े बदमाश

जौनपुर धारा, खुटहन। सुइथाखुर्द गांव के मडैया मजरे के पास नहर के रास्ते पर बुधवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से घायल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का दावा है कि आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में बदमाशों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गये। उन्हें हिरासत में लेकर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया है। उनके पास से दो देशी तमंचा दो जिंदा कारतूस,खोखा और बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई। दोनों बदमाश सीमावर्ती जिलों में भी पशु तस्करी सहित विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे हैं। सरपतहा थाना क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर चौराहे पर आधी रात को पुलिस गश्त पर थी, तभी एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिया। जिन्हें रुकने का इशारा करने पर वे खुटहन की तरफ भागने लगे। ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों के द्वारा पीछा करने पर बदमाश दहशत फैलाने के लिए हवा में एक राउंड फायर कर दिए। पुलिस टीम ने इसकी सूचना थाना खुटहन, शाहगंज और सरपतहा थाना प्रभारियों को दी। लोकेशन के आधार पर सभी थानों की पुलिस ने हर संभावित मार्गों की घेराबंदी शुरू कर दिया। पुलिस के वाहनों को देख बदमाश नहर से सटे मार्ग पर मुड़ कर भागने लगे। उक्त गांव में पुलिस ने उन्हें दोनों तरफ से घेर लिया। बदमाश बाइक छोड़ झाड़ियों के पीछे होकर फायर शुरू कर दिए। जवाब में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी। जिससे वे घायल हो गए। उन्हें हिरासत में लेकर उपचार हेतु भेज दिया गया। पूछताछ में पहला तस्लीम उर्फ कांता निवासी मडैया सुइथाखुर्द तथा दूसरा मेराज निवासी लेदरही खेतासराय बताया। मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक शाहगंज रोहित मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक सरपतहा अरविंद सिंह व खुटहन थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह हमराहियों संग सामिल रहे।

Share Now...