जौनपुर धारा, खुटहन। राजकीय अम्बेडकर छात्रावास हुसेनाबाद जौनपुर में मान्यवर कांशीराम के 18वें परिनिर्वाण दिवस पर शत्-शत् नमन व श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समस्त छात्र कांशीराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए डॉ.अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि मान्यवर कांशीराम 21वीं सदी के महानायक है। हमारा समाज 6747-जातियों में बटा था। इस समाज को एक सूत्र में पिरोकर बहुजन समाज बनाने वाले कांशीराम ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी, कोहिमा, पोरबंदर तथा पूर्व में पूरी तक साइकिल चलाकर दबे कुचले शोषित वंचित समाज के सोती हुई कौम को जगा कर राजनीतिक चेतना व शासन सत्ता की भूख पैदा की। छात्र प्रमोद, संदीप, रोहित, अमित, नरेंद्र, अजीत, बादल मनीष, आलोक, सुनील, रविशंकर, दीपक, विनय, सचिन, शुभम आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
Jaunpur Dhara News : मान्यवर कांशीराम को 18वें परिनिर्वाण दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि



