― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : मत्स्य विभाग मंत्री ने अधिकारियों के साथ की...

Jaunpur Dhara News : मत्स्य विभाग मंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिया निर्देश

  • अमल दरामद की स्थिति को गंभीर प्रकरण बताते हुए व्यक्त की नाराजगी

जौनपुर धारा, जौनपुर। मंत्री मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश डॉ.संजय कुमार निषाद ने बुधवार की देर सायं जनपद आगमन के पश्चात विकास भवन सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके उपरांत मत्स्य विकास के कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। मंत्री संजय निषाद के जनपद आगमन पर डीएम-एसपी के साथ मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों ने बुके और स्मृति चिन्ह देकर मंत्री जी का स्वागत किया। पार्टी संबोधन के उपरांत बैठक के दौरान मंत्री द्वारा ग्राम सभा के तालाबों, मनरेगा द्वारा तालाबों के जीर्णोद्धार, मुनादी उपरांत तालाबों के पट्टे, तालाबों की खुदाई, लघु सिंचाई विभाग द्वारा जीर्णोद्धार किए गए तालाबो, जलाशयों सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदु पर समीक्षा की गई। मत्स्य अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में 64जलाशय में अभी एक भी अमल दरामद नहीं किए गए हैं। जिसके कारण उनकी नीलामी में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। जिस पर उन्होने नाराजगी व्यक्त करते हुए जलाशयों के अमल दरामद की स्थिति को गंभीर प्रकरण बताते हुए राजस्व की हानि बताई गई एवं इसके संदर्भ में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। मत्स्य पालन हेतु मत्स्य पालकों को विद्युत कनेक्शन देने तथा जनपद स्तर पर हुए कुल 2842 मछुआ दुर्घटना बीमा हेतु प्रत्येक बीमा धारक को सूचित कर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने, मछुआ कल्याण कोष हेतु 7 दिन की भर्ती होने की अनिवार्यता को समाप्त करने, समितियों के गठन हेतु निर्देशित किया गया। मछुआ समाज के लोगों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, तालाबों के पट्टे, नीलामी आदि में विशेष प्राथमिकता दी जाए तथा पट्टा नीलाम करते समय राजस्व संहिता का उल्लंघन न करने के निर्देश दिए, साथ ही सामुदायिक भवन में डिजिटल लाइब्रेरी बनवाया जाए। उन्होंने सक्रिय समितियों को ही बहुउद्देशीय बनवाए जाने हेतु निर्देशित किया। मंत्री ने निर्देश दिया कि बिना फेडरेशन वालों को टेंडर न दिया ज्ााए। उन्होंने कहा कि जो भी योजनाएं हैं, धरातल पर दिखनी चाहिए। मछुआ समाज से जुड़ी समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारी त्वरित कार्यवाही करें। उन्होंने निर्देशित किया कि तालाबों के किनारे अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। भू-माफियाओं पर कार्यवाही की जाए। मत्स्य पालन कार्यक्रम के अंतर्गत चयनितो की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा में मछली उत्पादन हेतु लोगों में प्रचार-प्रसार किया जाए। इस अवसर पर विधायक शाहगंज रमेश सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 रामअक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, डीएफओ सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share Now...