जौनपुर धारा, जौनपुर। राजगीर मिस्त्री मटरू आत्महत्या कांड में पुलिस प्रशासन पर एक बार फिर से परिजनों व ग्रामीणों ने सवाल खड़े कर दिये है। पीड़ित परिवार में मृतक की पत्नी झिनका देवी व पुत्री पूजा ने फिर से पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। कहाकि लाख बार कहने के बाद भी शव को घर नहीं लाने दिया गया। इस दौरान परिजनों ने आनन-फानन में दबाव बनाकर रामघाट पर दाह संस्कार कर देने की बात कही। आरोप है कि इकलौती पुत्री पूजा को अंतिम समय में पिता का चेहरा तक नहीं दिखाया गया। जिसका उसे बेहद मलाल है। पूजा का कहना है कि पुलिस अंतिम समय तक शव घर आने की बात करती रही। लेकिन जब पता चला कि शव घर न जाकर सीधे अंतिम संस्कार के लिये जायेगी, तब पूजा भागे-भागे रामघाट पहुंची। लेकिन पहुंचने से पहले ही शव का अंतिम संस्कार चालू कर दिया गया था। वहीं पत्नी ने कहा अंतिम समय में भी मेरे पति घर की चौखट पर नहीं आयें न ही लोगों ने कंधा दिया। यह कह बिलख-बिलख रो रही है। वहीं उसे अपने बेटी का विवाह एवं जीवन कैसे कटेगा चिंता सता रही है। घर में कोई पुरुष सदस्य न होने से चिंता वाजिब है। ग्राम प्रधान राम प्रकाश यादव ने बताया कि शनिवार को ही जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने पांच लाख रुपए नगद दिया है। उक्त रकम अभी मेरे पास ही है। शनिवार को पोस्टमार्टम आदि प्रक्रिया में रात होने व रविवार बैंक बन्द रहने के कारण सोमवार को मृतक राजगीर मिस्त्री मटरु की पत्नी झिनका के खाते में जमा कर दिया जायेगा। कहा कि डीएम ने और सरकारी मदद का भरोसा दिया है। वहीं बेटी की शादी व परिवार चलाने में मदद करते रहने का आश्वासन दिया।
― Advertisement ―
योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन
जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Jaunpur Dhara News : मटरू आत्महत्या काण्ड खड़ा कर रही पुलिस पर सवालिया निशान
