जौनपुर धारा, जौनपुर। भाजपा के विभाजन की विभीषिका विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया और उसके मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रहे। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके उपरांत मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि अनिल राजभर ने कहा कि 14 अगस्त 1947 की तारीख भारत भला कैसे भूल सकता है एक तरफ 200वर्षों की गुलामी के बाद आजादी मिलने वाली थी तो वहीं दूसरी ओर देश के दो टुकड़े हो रहे थे। लाखों लोग इधर से उधर हो गए, घर-बार छूटा, परिवार छूटा, लाखों की जानें गईं। विभाजन भारत के लिए विभीषिका से कम नहीं थी इसी दर्द को याद करते हुए पिछले साल आजादी की सालगिरह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जायेगा। राजयसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि विभाजन की घटना को याद किया जाए तो 14 अगस्त 1947 का दिन भारत के लिए इतिहास का एक गहरा जख्म है वह जख्म आज तक ताजा है और भरा नहीं है यह वो तारीख है, जब देश का बंटवारा हुआ और पाकिस्तान एक अलग देश बना बंटवारे की शर्त पर ही भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली, भारत-पाक विभाजन ने भारतीय उप महाद्वीप के दो टुकड़े कर दिए। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि विभाजन के कारण हुई हिंसा और नासमझी में की गई नफरत से लाखों लोग विस्थापित हो गए और कई ने जान गंवा दी उन लोगों के बलिदान और संघर्ष की याद में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तौर पर मोदी सरकार द्वारा याद किए जाने का निर्णय लिया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि भारत का विभाजन देश के लिए किसी विभीषिका से कम नहीं थी इसका दर्द आज भी देश को झेलना पड़ रहा है।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव ने की। उक्त अवसर पर मनोरमा मौर्य, सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता, सुरेंद्र सिंघानिया, संदीप सरोज, सुनील यादव, धीरू सिंह, विजय सिंह विद्यार्थी, बृजेश यादव, धनंजय सिंह, राम सिंह मौर्य, बेचन पाण्डेय, अज्जू दुबे, आमोद सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने लिया 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का जायजा
जौनपुर। 11वें अन्तरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रात: 6:00 बजे से शाही किले में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। योग...
Jaunpur Dhara News : भारत का विभाजन किसी विभीषिका से कम नहीं था : अनिल राजभर
