जौनपुर धारा, खुटहन। हर घर तिरंगा कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड विकास अधिकारी गौरवेद्र सिंह ने सोमवार को ब्लाक मुख्यालय से किया। उन्होंने बताया कि तिरंगा झंडा परिवर्तन संकुल स्तरीय संघ मुबारकपुर एवं राधा महिला प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ भागमलपुर के अन्तर्गत आने वाले लगभग 22 समूह के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज बनाया गया है एवं उनके माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत में वितरित किया जाएगा। इस मौके पर बीएमएम ऋषि कृष्ण मिश्रा, अवनीश चन्द, एडीओ अमर बहादुर यादव, अखिलेश वर्मा, विपिन सिंह, श्रवण कुमार उपाध्याय, प्रधान संतलाल सोनी, सौरभ शेखर, अमोद, कृष्ण कुमार मिश्र, दिनेश यादव, विनोद मौर्य सहित आदि मौजूद रहें।
― Advertisement ―
भीषण आग से किसानों की मेहनत राख: जौनपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर...
Jaunpur Dhara News : ब्लाक मुख्यालय से तिरंगा वितरित



