Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : बेटी दिवस के पूर्व संध्या पर किशोरियों को...

Jaunpur Dhara News : बेटी दिवस के पूर्व संध्या पर किशोरियों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक

जौनपुर धारा, केराकत। क्षेत्र के बराई गांव में बेटी दिवस के पूर्व संध्या के मौके पर आस्था महिला एवम बाल विकास संस्थान डोभी के सौजन्य से बेटी दिवस्ा की पूर्व संध्या पर किशोरी बंधुत्व मंच के बेटियो के साथ बैठक कर राष्ट्रीय बेटी दिवस के महत्व के बारे में चर्चा की गई। बैठक में शिक्षा पर चर्चा की गई कि कुछ बेटियां विद्यालय नही जा पा रही है या 6वीं तक पढ़कर छोड़ दिया है। उनको उस चुनौती से निकालकर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाय। क्योंकि हमारे देश में बेटों को ऐतिहासिक रूप से प्राथमिक उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता है। इसलिए पारम्परिक रूढ़ियों को तोड़ने के साथ ही परिवार और सामाजिक संरचनाओं में बदलाव लाने पर जोर दिया गया। वहीं बैठक में बेटियो ने भी खुलकर कहा कि हम जिस घर में जन्म लेते है। वहां हमारा पहले अधिकार है। बाद में ससुराल में है, साथ ही बेटियो ने बाल विवाह का भी जमकर विरोध किया। जिसपर आस्था महिला एवं बाल विकास संस्थान के प्रबंधक संतोष पाण्डेय ने अपनी सहमति जताते हुए अपनी आवाज को सरकार तक पहुंचाने की बात को कहा।