Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली...

Jaunpur Dhara News :  बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

जौनपुर धारा,जौनपुर। बुधवार की तड़के सुबह 5.30 बजे से ही शुरू हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा कर दिया। हांलाकि सुबह लगभग 10बजे के बाद से ही बरसात थम सी गई और 1 बजे तक तेज धूप देखने को मिली। इस दौश्रान उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत महसूस हुई। बढ़ती गर्मी व तपिश से लोगों को बुधवार को राहत मिली।

लगातार कई घण्टे तक हुए मुसलाधार बारिश से मौसम सुहाना हो गया। भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि मुसलाधार बारिश के बाद सड़कों पर फिसलन से यात्रियों को परेशानी हुई। कई जगहों पर सीवर पाइप लाइन वाले कार्यों से भी गली-मोहल्ले के लोग परेशान हुए। पिछले कई दिनों से शहर व गांव के लोग भीषण गर्मी से तप रहे थे। सुबह से लेकर दोपहर तक लोग भीषण गर्मी का अनुभव कर रहे थे।

बारिश के बाद लोगों को राहत मिली। एक दिन पहले तक मंगलवार की देर रात्रि तक उमस भरी गर्मी के कारण नगर वासी परेशान थे। बुधवार की सुबह साढ़े पांच बजे हल्की फुहारें से शुरू हुई बारिश सुबह के 10 बजे तक होती रही। इस दौरान शिक्षा से भी स्कूलों को बन्द ही रखने का आदेश हो गया। झमाझम बारिश शुरू होने के बाद उमस भरी गर्मी से बेहाल हो रहे लोगों को राहत मिल गई। मौसम सुहाना हो गया और लोग घरों के बाहर गली-मोहल्लों की सड़कों पर व घरों की बालकोनी पर मौसम का आनंद लेते दिखाई देने लगे। वहीं देर शाम तक आसमान पर बादल छाए रहे, इस वजह से रात को फिर एक बार बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिसके बाद बच्चों ने जमकर बरसात का आनन्द लिया। इससे मौसम में बदलाव के आसार थे, लेकिन कुछ ही क्षणों बाद निकली तेज धूप ने लोगों को चिपचिपाती उमस भरी गर्मी से बेहाल कर दिया।

Share Now...