जौनपुर धारा,जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से शनिवार की भोर में बहका-फुसलाकर भगाई गई किशोरी को सोमवार को बरामद कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने रविवार की शाम शहर कोतवाली में तहरीर दिया। आरोप लगाया कि आजमगढ़ के बरदह के बेलवाना का निवासी रोहित जैसवार बोदकरपुर में किराए पर कमरा लेकर रहता है। वह उनकी नाबालिग पुत्री को बहका-फुसलाकर भोर में करीब तीन बजे भगा ले गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी पुत्री का कहीं पता नहीं चला। पुलिस बहका-फुसलाकर अपहरण करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र, शकरमंडी पुलिस चौकी प्रभारी कंचन पांडेय व उनके हमराहियों ने मिले सुराग पर सुक्खीपुर में मोहम्मद हसन कालेज के पास से आरोपित रोहित जैसवार को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमे में उसकी मर्जी के विरुद्ध जबरन शादी व शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने व पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ा दीं। आवश्यक लिखापढ़ी कर आरोपित का चालान कर दिया। बरामद किशोरी का महिला पुलिस के संरक्षण में जिला महिला अस्पताल भेजकर मेडिकल मुआयना कराया।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
Jaunpur Dhara News : बहला-फुसलाकर किशोरी को भागने वाला गिरफ्तार



