― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : बदमाशों ने हमला कर युवक को बेरहमी से...

Jaunpur Dhara News : बदमाशों ने हमला कर युवक को बेरहमी से पीटा

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के तारापुर तकिया नदी के किनारे मौजूद एक युवक पर पांच बदमाशों ने चाकू एवं लोहे की राड से हमला कर गंभीररूप से घायल कर दिया। हमले से युवक को काफी ज्यादा चोट आई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात लगभग 9.45बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के बागहाशिम मल्हनी पड़ाव निवासी युवक शेरू पुत्र स्व.सलीम कोतवाली थाना क्षेत्र के तारापुर तकिया नदी के किनारे किसी काम से मौजूद था। आरोप है कि उसी समय कोतवाली थाना क्षेत्र के ही पांच बदमाश युवक पहुंचे पांचो ने शेरू के ऊपर चाकू एवं लोहे की राड से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे शेरू का सर फट गया तथा उसकी चेहरे पर और शरीर के हिस्से पर काफी गंभीर चोट आई है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल शेरू को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं देर रात में ही शेरू की मां शकीला द्वारा कोतवाली में नामजद तहरीर दी गई। जिसमें पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के ही मुन्ने राजा निवासी गूलरघाट, उजयफा निवासी रौजा अर्जन, मोहम्मद कैफ निवासी रौजा अर्जन, मो.आरिफ निवासी बागहाशिम, मानू निवासी बारा दुवरिया थाना शहर कोतवाली के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है तथा दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया है।

Share Now...