― Advertisement ―

spot_img

अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर बवाल, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

जौनपुर। Ambedkar Murti Jaunpur मामले में उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब केराकत कोतवाली क्षेत्र के बाकुलिया (कुसरना) गांव में अज्ञात...

E-Paper 17-04-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : प्रधान तथा सचिव को फर्जी मुकदमे में फसाने...

Jaunpur Dhara News : प्रधान तथा सचिव को फर्जी मुकदमे में फसाने का आरोप

  • जीवित व्यक्ति को मृतक दिखाने का मामला

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी जीवित व्यक्ति वीरभद्र उपाध्याय को तहसील प्रशासन द्वारा अभिलेखो मृतक दिखाकर शुभम उपाध्याय पुत्र विभव उपाध्याय के नाम बतौर वसीयतदार दर्ज कर दिया। जिसके बाद उक्त जमीन को विपक्षीगण गांव के ही किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर ग्राम प्रधान, लेखपाल, कानूनगो सहित छह लोगों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उक्त संबंध मे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार एवं ग्राम विकास अधिकारी ज्योति सिंह ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दस्तावेज में ऑफलाइन मृत्यु प्रमाण पत्र लगाया गया है। जो पूर्ण रूप से फर्जी है। वर्ष 2019 से ही शासन के निर्देशानुसार ऑनलाइन मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। पीड़ित वीरभद्र का मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से बनाया गया है। जिस पर न तो उन लोगों हस्ताक्षर है और न हीं उन लोगों ने कोई मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया है। वहांr ग्राम प्रधान के ऊपर मुकदमा दर्ज होने पर महराजगंज प्रधान संघ के अध्यक्ष सहित सदस्यों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यह सारी लापरवाही तहसील प्रशासन की है। फर्जी तरीके से इसमें ग्राम विकास अधिकारी सहित ग्राम प्रधान को फसाया जा रहा है। प्रधानों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। इस अवसर पर महराजगंज विकासखंड प्रधान संघ के अध्यक्ष अवधेश उपाध्याय, अवनीश सिंह प्रधान कठार, शुभम पाल प्रधान खजुरन, सभाजीत प्रधान भरथरी, रामसेवक यादव प्रधान तुरकौली, सनोज कुमार प्रधान आनापुर, आजाद सिंह प्रधान हिलाली आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...