― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम 100 सदस्य अवश्य...

Jaunpur Dhara News : प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम 100 सदस्य अवश्य बनायेगा : धर्मेंद्र सिंह

जौनपुर धारा,जौनपुर। भाजपा जौनपुर और मछलीशहर की जौनपुर के एक होटल में सयुंक्त प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुये राज्य सरकार मे एवं प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने सबसे पहले डिजिटल सदस्यता अभियान 2014-15 मे शुरु किया था। उस समय जिले मे 7 लाख लोग भाजपा के सदस्य बने थे। जो भाजपा के जिले से लेकर बूथ स्तर तक पदाधिकारी शामिल रहे।

2024भाजपा का संगठन वर्ष है। जिसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। ऑनलाइन सदस्यता के लिए इस बार सभी को 880000 2024 पर मिस्डकॉल देना है। जिसके बाद मैसेज द्वारा आपका सदस्यता कोड मिलेगा। इसी के साथ एक लिंक आयेगा जिस पर जाकर सभी को डिजिटल फार्म भरना होगा। जिसको सबमिट करते ही सदस्य का सदस्यता कार्ड बनकर आ जायेगा। इस अभियान का शुभारम्भ 02सितम्बर 2024 को प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सदस्य बनाकर किया गया है और प्रदेश में दिनांक 03 सितम्बर में मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष और उप-मुख्यमंत्री द्वय द्वारा प्रदेश सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया गया। उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुभारंभ करने के साथ ही 2 सिम्बर सायं 5 बजे से 03 सितम्बर सायं 5 बजे तक उत्तर प्रदेश में 10 लाख लोग सदस्यता ग्रहण कर चुके थे। इसके बाद आज 04 सितम्बर को सदस्यता अभियान अपने जिलों में किया जा रहा है। प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा सदस्यता अभियान का प्रथम चरण 02 सितम्बर से 25 सितम्बर तक चलेगा और द्वितीय चरण 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा एवं भाजपा की सक्रिय सदस्यता अभियान 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 सदस्य बनाना एवं रू.100 की धनराशि नमो ऐप के माध्यम से भुगतान करना होगा। सदस्य अभियान में प्रत्येक व्यक्ति एक प्रारूप दिया जाएगा, जिसको मिस्डकॉल कराने के बाद भरकर जिला कार्यालय के माध्यम से प्रदेश को भेजना होगा भाजपा की सदस्यता अभियान के लिए 11 से 17 सिम्बर तक घर-घर सम्पर्क करके सदस्यता करना है। 11 सितम्बर को प्रदेश पदाधिकारी और सभी जनप्रतिनिधि जैसे सांसद, विधायक, एमएलसी, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष जायेंगे। उन्होने आगे कहा कि 12 सितंबर को प्रदेश पदाधिकारी, पार्टी के मोर्चा कार्यकर्ता विशेष संपर्क के लिए निकलेंगे 11 से 17 सितंबर के बीच ही सभी कार्यकर्ता सभी बूथों पर जाकर संपर्क करेंगे। इसके लिए जिले के सभी शक्तिकेन्द्रों पर शक्तिकेन्द्र सदस्यता सहयोगी बनाये गये है जो कि वरिष्ठ पदाधिकरी हैं। उक्त अवसर पर एमएलसी विद्यासागर सोनकर, बृजेश सिंह, जिला प्रभारी अशोक चौरसिया, संतोष पटेल, रामविलास पाल सहित आदि लोग उपस्थित रहें।

Share Now...