― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पुलिस लिखी स्वीफ्ट डिजायर ने चौराहे पर मारी...

Jaunpur Dhara News : पुलिस लिखी स्वीफ्ट डिजायर ने चौराहे पर मारी टक्कर

  • कार से शराब की बोतल, एसआई की कैप बरामद
  • देर रात मामला बढ़ते देख पुलिस कार सहित सवार लोगों ले आई थाने

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के स्थानीय चौराहे पर शनिवार की देर रात पुलिस लिखी स्वीफ्ट डिजायर कार सवारों ने सरेराह एक ठेले व मोटरसाइकिन को रौंद दिया। कार सवार सभी लोग नशे में धूत बताये जा रहें है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और कार सहित सवार पाँचों को थाने ले आई।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात्रि वाराणसी की तरफ से तेज रफ्तार के आ रही स्विफ्ट डिजायर कार (यूपी 62सी.ई.0725) अनियंत्रित होकर चौराहे से एक मोटरसाइकिल व फल के ठेले को जोर दार टक्कर मार दी। उक्त कार पर पुलिस लिखा था और कार के अन्दर से शराब की बोतल भी बरामद हुई, साथ ही कार में किसी उपनिरीक्षक की वैâप भी रखी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार इतनी तेजी से आ रही थी कि अगर उसका चक्का जाम नहीं हुआ होता तो पता नहीं और कितनों को अपना शिकार बना लेती।

अनियंत्रित कार का चक्का जाम होने के कारण लोग वाहन लेकर भाग नहीं सके और स्थानीय लोगों ने उन्हे पकड़ लिया। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गई और किसी तरह मामले को शान्त कराकर कार और उसपर सवार पाँच लोगों को अपने साथ थाने ले गई। घटना से जहाँ क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है, वहीं पुलिस लिखी कार उसके अन्दर के एसआई का वैâप और शराब की बोतलें कई तरफ इशारा कर रहीं है। अगर वह वास्तव में पुलिसकर्मी ही थे तो उनके हाथों इस तरह के कृत से आम जनता खुद को कहाँ तक सुरक्षित कर पायेगी।

Share Now...