― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पुलिस परीक्षा के दौरान दो गिरफ्तार

Jaunpur Dhara News : पुलिस परीक्षा के दौरान दो गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। केन्द्र प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह तिलकधारी इण्टर कालेज ब्लाक ए से अभय मद्धेशिया पुत्र राजेश कुमार निवासी वार्ड नं.3 जमीन दुर्गा, थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ उम्र करीब 18वर्ष 6माह परीक्षा फार्म भरते समय अपनी उम्र 17 वर्ष 6 माह के स्थान पर 18 वर्ष दर्शाया गया था।

जिसे परीक्षा देने के दौरान चेकिंग में गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके विरूध्द थाना लाइनबाजार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। वहीं दूसरी ओर निरीक्षक रामसजन यादव ने तिलकधारी इण्टर कालेज ब्लाक बी से राघवेन्द्र प्रताप वर्मा पुत्र जगत पाल निवासी लोखारीपुर पोस्ट मण्दवा थाना सुल्तानपुरघोष जनपद फतेहपुर उम्र करीब 28वर्ष जो दूसरे अभ्यार्थी विरेन्द्र कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहा था को गिरफ्तारी किया गया।

Share Now...