जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने बुधवार की रात 1:05 पर सरायख्वाजा थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले विभिन्न मामलों में पकड़ कर बैठाये गए मुलजिमों के बारे में जानकारी लिया। जिसमें निरक्षण के दौरान उन्होंने अपराध एवं रजिस्टर का अवलोकन किया। इसी क्रम में पहरा पर तैनात पुलिस कर्मी और होमगार्ड का रजिस्टर चेक किया तथा महिला हेल्प डेस्क एवं थाना परिसर में साफ-सफाई खड़े वाहनों का अवलोकन किया। उन्होने निर्देश दिया कि थानाध्यक्ष रात दो बजे के पहले थाने पर नहीं रहेंगे, तथा क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। जिससे रात में हो रहे लूट-पाट पर अंकुश लगे, साथ ही जन शिकायतों को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
Jaunpur Dhara News : पुलिस अधीक्षक ने आधी रात में किया औचक निरीक्षण



