― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पाही पर सो रहे वृद्ध की गला रेतकर...

Jaunpur Dhara News : पाही पर सो रहे वृद्ध की गला रेतकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर धारा,सरपतहां। कुसियाबहार (कटघर) गांव में गुरुवार की रात घर से थोड़ी दूर पाही पर सो रहे वृद्ध की गांव के ही युवक ने गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपित नशे का गंभीर रूप से आदी है तथा मृतक के स्वजनों से गुरुवार शाम उसका मोबाइल चोरी को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपित को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। रामजीत बिन्द (75) अपने चार भाइयों क्रमशः रमेश, गणेश तथा कमलेश में सबसे बड़े थे। उनकी पत्नी वर्षों पूर्व उन्हें छोड़कर कहीं चली गई थी लिहाजा उनके कोई संतान नहीं थी। वे अपने सबसे छोटे भाई कमलेश बिंद के साथ ही रहते थे तथा अपने हिस्से की जायदाद आदि भी उन्हीं को दे चुके थे। बीते कई वर्षों से वे घर से थोड़ी दूर पाही पर बने पंपिग सेट वाले घर मे ही रहते थे। स्वजन उनका भोजन पानी वहीं भेज दिया करते थे। रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह कमलेश पाही पर गए तो उसके बड़े भाई रामजीत चारपाई पर मृत पड़े थे। उनका गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था तथा वहीं किसी अनजान व्यक्ति की मोबाइल पड़ी हुई थी। घटनास्थल का नजारा देख उनके होश उड़ गए और चीख-पुकार सुनकर अन्य लोग भी वहां जमा हो गए। इसके बाद मृतक को चारपाई समेत उठाकर घर लाया गया। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र बिंद ने पुलिस को सूचित किया।

Share Now...