जौनपुर धारा,खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब हुई। किशोरी का पांच दिनों बाद भी पता नहीं चल सका। किशोरी की माता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। गांव निवासी किशोरी की माता का आरोप है कि उसकी 13वर्षीय पुत्री गत पहली सितंबर को घर से जमुनिया बाजार जाने को कहकर निकली थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गई। रिस्तेदारो के अलावा हर संभावित ठिकानों पर तलाश के बाद, किसी अनहोनी घटना से आशंकित होकर माता ने थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara News : पांच दिनों बाद भी किशोरी का सुराग नहीं


