जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। आरोग्य मेले में पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारी और उसके उपचार के बारे में बताया गया। पशु आरोग्य मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत सह प्रमुख विशंभर नाथ दुबे ने गो पूजन कर किया। पशुपालकों ने अपने-अपने पशुओं की बीमारियों का उपचार करवाया। जिसमे नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गई। इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी सुशांत यादव व पशुधन प्रसाद अधिकारी संजय सिंह आदि ने पशुपालकों को पशुओं के बचाव की हिदायत दी। डॉक्टर ने पशुओं में होने वाले खुरपका, मुंहपका, सर्रा आदि रोगों से बचाव कैसे किया जाए। इसके बारे में विस्तार से बताया। मेले में कुल 145पशुओं का इलाज किया गया व निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इस अवसर पर प्रधान पति ठाकुर प्रसाद यादव, सुरेश मिश्रा, पूर्व प्रधान हरिशंकर पांडे, सेवानिवृत्ति सब इंस्पेक्टर रामकृपाल मिश्रा, डॉ.सुशांत यादव, पशुधन प्रसार अधिकारी संजय सिंह, बीएसएफ के पूर्व प्रभारी समर बहादुर यादव, राम अजोर पाल, नीरज यादव, संदीप सरोज, रोहित पटेल, कमल किशोर, अमलेश मिश्रा व पंकज सिंह बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
भीषण आग से किसानों की मेहनत राख: जौनपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर...
Jaunpur Dhara News : पशुपालकों को आरोग्य मेले में दी जानकारी



