― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पत्रकार बरसाती की मदद में उतरे पूर्व सांसद...

Jaunpur Dhara News : पत्रकार बरसाती की मदद में उतरे पूर्व सांसद व अजीत प्रताप

  • गले में पाँच किलो का ट्यूमर एक कुनबे की ज़िंदगी पर पड़ रहा भारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। मडियाहूं तहसील क्षेत्र के अड़ीयार गाँव निवासी पत्रकार बरसाती लाल कश्यप कई वर्षों से गले में ट्यूमर जैसी गम्भीर बिमारी से जूझ रहें है वर्तमान में वह क़रीब 5 किलो का हो गया है। दो बच्चों और पत्नी के साथ जीवन यापन कर रहे बरसाती लाल कश्यप जीवन से हार कर सोशल मीडिया पर निराशाजनक पोस्ट लिखा। इस पोस्ट के वायरल होते ही पूर्व सांसद धनंजय सिंह और वानर सेना के संरक्षक अजीत सिंह पत्रकार की मदद में कूद पड़े। अजीत सिंह के बरसाती लाल की मदद के लिए फेसबुक पर पोस्ट लिखते ही कुछ ही घंटे में पीड़ित पत्रकार के खाते में 20हजार से अधिक रकम आ गई। ईलाज का जिम्मा पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने उठा लिया। इस तरह दो दिन बाद बरसाती लाल के ट्यूमर की जांच और आपरेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Share Now...