Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पत्रकार के सवाल पूछने पर भड़क गये राज्यमंत्री,...

Jaunpur Dhara News : पत्रकार के सवाल पूछने पर भड़क गये राज्यमंत्री, दी देख लेने की धमकी

जौनपुर धारा,जौनपुर। सदस्यता अभियान को लेकर भापजा ने नगर के एक होटल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया और एक पत्रकार द्वारा विकास कार्यों को लेकर सवाल पूछने पर विधायक व उ.प्र.सरकार में खेल मंत्री गिरीश यादव भड़क गए उन्होंने ने पत्रकार को देख लेने सहित असभ्य भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी तक दे डाली। मंत्री के इस तेवर से मौके पर मौजूद पत्रकार और बीजेपी के नेता कार्यकर्ता आश्चर्य चकित रह गए। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हुआ, इसी को लेकर आज नगर के जेसीज चौराहे के पास स्थित एक होटल में प्रेस कांप्रâेंस को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव,  जिला प्रभारी अशोक चौरसिया व जिला प्रभारी मछलीशहर संतोष पटेल ने संबोधित किया। इस दरम्यान पत्रकारों ने नगर में बिछाई जा रही सीवर पाइप, रिवर प्रâंट और चौकियां धाम के सौंदर्यीकरण के बारे में मंत्री गिरीश यादव से सवाल किया तो वे भड़क उठे। सवाल पूछने वाले पत्रकार पर आग बबूला हो गये। मंत्री का यह तेवर देखकर पत्रकार और बीजेपी सभी हैरान हो गए। इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामले ने तूल पकड़ लिया है।