जौनपुर धारा,खुटहन। ससुराल पक्ष के द्वारा दहेज में बाइक व पैसा की मांग को लेकर विवाहिता को मारपीट कर भगा दिए जाने के बाद पखवाड़ा भर से अपने पिता के घर शाहपुर सानी गांव में रह रही विवाहिता ने थाने में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मानसिक उत्पीड़न तथा मारपीट कर घर से भगा दिए जाने का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति, ससुर, जेठ और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। शाहपुर सानी गांव निवासी सतेन्द्र यादव ने अपनी पुत्री सोनी यादव का विवाह लगभग चार वर्षों पूर्व सिकरारा क्षेत्र के सरईयां गांव निवासी कमला यादव के पुत्र प्रशांत के साथ हुई थी। शादी में उपहार स्वरूप नकदी व सामान देकर बेटी को हंसी खुशी बिदाई कर दी थी। शादी के बाद एक साल तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। उसके बाद उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। मायके से दहेज में नकदी और बाइक मंगाने के लिए उसे मानसिक यातनाएं दी जाने लगी। गत 20अगस्त को उसे पति, ससुर, जेठ मोनू और देवर विशाल के द्वारा मारपीट कर घर से भगा दिया गया। वह रोते बिलखते मायके चली आई। तब से अपने पिता के घर पर ही रह रही है। थाना अध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोप के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
Jaunpur Dhara News : पति ससुर जेठ व देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज



