― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  नाग पंचमी के अवसर पर जिंदा सांपों का...

Jaunpur Dhara News :  नाग पंचमी के अवसर पर जिंदा सांपों का हुआ पूजा

जौनपुर धारा, बदलापुर। सावन के महीने में नागपंचमी का विशेष महत्व होता है। नागपंचमी के दिन लोग गोबर मिट्टी और अन्य चीजों के नाग बनाकर उसकी पूजा करते हैं। लेकिन बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मिरशादपुर निवासी सपेरा राम चन्द्र विश्वकर्मा नाग पंचमी के दिन विशेष पूजा करते है। वे जिंदा सांपों को पकड़कर उनकी पूजा करते है, जिसे देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। बता दे कि मिरशादपुर निवासी सपेरा रामचन्द्र विश्वकर्मा अपने जड़ी बूटियां की मदद से कई लोगों की जिंदगी बचाए हैं। जहरीले जंतु के काटने पर लोग दूर-दूर से सपेरा रामचंद्र के पास आकर झाड़ फूंक और जड़ी बूटियां से इलाज करवाते हैं।

Share Now...