― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर दादी-पोते को मारी...

Jaunpur Dhara News : नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर दादी-पोते को मारी गोली

  • बढ़ता जा रहा अपराधियों का हौसला, आये दिन हो रही घटनाएं

जौनपुर धारा,जौनपुर। सोमवार की सुबह लगभग 10.45बजे के आसपास एक प्राइवेट अस्पताल के पास थाना कोतवाली क्षेत्र के नईगंज में गोलियों की तड़तड़ाहट से अफरातफरी मच गई। गोली लगने से दादी एवं पौत्र गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। घटना को अंजाम देने के पश्चात नकाबपोश बदमाश हवा में असलहा लहराते हुए फरार हो गए। बदमाशो ने फिर जिले की पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को चुनौती दे दी है। दोनो घायलों की हालत गम्भीर देखते हुए उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक दादी कलावती और पोता शनी यादव पुत्र राजेन्द्र यादव का नईगंज के कटरे में कई दुकानें हैं। सोमवार की सुबह लगभग 10:45बजे के आसपास गमछे से मुंह बांधे बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और दादी-पोते को गोली मार दी। शनी यादव के बाएं पैर में घुटने के पास और पीठ पर गोली लगी। जबकि दादी कलावती के बाएं पैर में गोली लगी। घटना के समय दोनों आसपास ही बैठे थे। जिससे दोनों घायल हो गये। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पोते की हालत गंभीर होने के कारण उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिस युवक को गोली लगी है वह मूलरूप से थाना सिकरारा क्षेत्र के बरईपार का रहने वाला है। गोलीकांड की खबर मिलने के बाद एसपी अजय पाल शर्मा भी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुँच गये। सीओ सिटी ने बताया कि सीसी टीवी फुटेज के आधार पर कुछ साक्ष्य मिले है, पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। अपराधी जल्द ही पकड़ा जाएगा।

Share Now...