― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  दिव्यानी को मिली पीएचडी प्रवेश परीक्षा में सफलता,हर्ष...

Jaunpur Dhara News :  दिव्यानी को मिली पीएचडी प्रवेश परीक्षा में सफलता,हर्ष का माहौल

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के सेण्ट थामस रोड निवासी नरसिंह पालीवाल की पुत्रवधू दिव्यानी सिंह को पीएचडी प्रवेश परीक्षा में सफलता मिलने से लोगों में हर्ष का माहौल छा गया है। लोग शुभकामनाएं देते नजर आए।

गौरतलब हो कि पशु चिकित्सा के क्षेत्र में बतौर पशु चिकित्सक सेवा दे रहे डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल की धर्मपत्नी दिव्यानी सिंह केएन आई सुल्तानपुर में प्रवेश परीक्षा दी थी। बुधवार को जारी प्रवेश परीक्षा परिणाम के बाद एजुकेशन से पीएचडी करने का उनका रास्ता साफ हो गया। उनके इस सफलता पर लोग हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना व्यक्त किए। इस दौरान राजनारायण दूबे, राहुल राज मिश्र, डॉ.प्रदीप कुमार दूबे, जितेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, विशाल सिंह मौजूद रहे।

Share Now...