― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : दिल्ली पुलिस ने जौनपुर से दुष्कर्म आरोपी को...

Jaunpur Dhara News : दिल्ली पुलिस ने जौनपुर से दुष्कर्म आरोपी को किया गिरफ्तार

  • जहांगीरपुरी थाना में दर्ज है आरोपी के खिलाफ मुकदमा

जौनपुर धारा,जौनपुर। जनपद के बदलापुर कोतवाली पुलिस के सहयोग से दिल्ली से आई पुलिस की टीम ने दुष्कर्म के आरोपी को बदलापुर के एक समरसेबल रिपेयरिंग सेंटर से गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की कार्यवाही चर्चा में बनी हुई है। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के भेलूपुर गांव निवासी शिवमंगल वर्मा उर्फ विकास पुत्र दयाशंकर वर्मा पर दिल्ली के जहांगीरपुरी थाना में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिल्ली से फरार हो गया था। जौनपुर पहुँची दिल्ली पुलिस की टीम व बदलापुर कोतवाली पुलिस ने मिलकर कार्यवाही करते हुए आरोपी के पिता की दुकान वर्मा समरसेबल रिपेयरिंग सेंटर बदलापुर से गिरफ्तार कर कोतवाली लेकर आ गई। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक वहाँ से फरार होकर गाँव चला आया था। आरोपी को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय में कागजी कार्यवाही पूर्ण कर युवक को दिल्ली पुलिस की टीम अपने साथ लेकर वापस गयी है।

Share Now...