Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : दवा प्रतिनिधियों द्वारा केंद्रीय श्रम मंत्री को ज्ञापन

Jaunpur Dhara News : दवा प्रतिनिधियों द्वारा केंद्रीय श्रम मंत्री को ज्ञापन

जौनपुर धारा,जौनपुर। बुधवार को उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन के सदस्यों ने एफ.एम.आर.ए.आई.के अवाहन पर अगामी 22 नवंबर को दिल्ली में होने वाले अखिल भारतीय रैली एवं धरने की सूचनार्थ एक ज्ञापन माननीय श्रम और रोजगार मंत्री भारत सरकार द्वारा जिलाधिकारी जौनपुर प्रेषित किया। जिसमें दवा प्रतिनिधियों ने श्रममंत्री से अपनी तीन सुत्रीय मांगो की तरफ ध्यान आकर्षित करने के लिए निवेदन किया। जिसमें 10 अगस्त 2017 को आयोजित औद्योगिक त्रिपक्षीय समिति की बैठक के निर्णय के अनुसार बिक्री संवर्धन कर्मचारी अधिनियम, 1976 की धारा 12 के अंतर्गत बिक्री संवर्धन कर्मचारियों के लिए वैधानिक कार्य नियम तैयार करना, श्रम संहिताओं को समाप्त किया जाए तथा बिक्री संवर्धन कर्मचारी अधिनियम, 1976 सहित मौजूदा श्रम कानूनों को जारी रखा जाना व बिक्री संवर्धन कर्मचारी अधिनियम 1976 और उसके अंतर्गत नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा उल्लंघन करने वाले नियोक्ताओं के विरुद्ध मुकदमा चलाने के लिए राज्य सरकारों को परामर्श भेजें की बात कही गई है।