जौनपुर धारा, केराकत। क्षेत्र के पूरनपुर गांव निवासी अमरनाथ यादव के घर के सामने सीमेंट शेड का स्टोररूम बना हुआ था। जिसमे मोटरसाइकिल बाइक, एक रेंजर सायकिल तीन बड़ी पेटी लगभग 10बोरी गेहूं चावल रखा हुआ था। बीती रात तेज बारिश होने से शुक्रवार की सुबह लगभग पांच बजे टीन शेड गिरकर धराशाही हो जाने से टीन शेड में रखा सारा सामान दब गया। टीन शेड के धराशाही होने की आवाज सुन आस-पास के लोगो की भीड़ इकट्ठा होकर फावड़े से मिट्टी को हटाकर मोटरसाइकिल व अन्य सामान को बाहर निकाला गया। हालांकि बोरे में रखा चावल खराब हो गया। हादसे ने किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व राजस्व की टीम मौजूद रही।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
Jaunpur Dhara News : तेज बारिश में सीमेंट शेड गिरकर हुआ ध्वस्त

Previous article


