― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : डीएम ने महाकुंभ को लेकर की तैयारी बैठक

Jaunpur Dhara News : डीएम ने महाकुंभ को लेकर की तैयारी बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में महाकुंभ प्रयागराज की तैयारी को लेकर बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी महाकुंभ प्रयागराज 2024-25 के दृष्टिगत जनपद के संबंधित यातायात प्रबंधन को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाईपास निर्माण, यातायात प्रबंधन, मुंगराबादशाहपुर रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक सड़कों के मरम्मत, डिवाइडर निर्माण, सीसीटीवी की व्यवस्था, मछलीशहर से भदोही के रोड के मरम्मत, पैचिंग आदि के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई प्रयागराज के पीडी के बैठक में अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि./रा.राम अक्षयबर चौहान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share Now...