― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की बेल पर आप...

Jaunpur Dhara News : डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की बेल पर आप ने मनाया जश्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम व शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया को सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। पार्टी के लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर कर रहे हैं। इसी संदर्भ में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले एवं विधानसभाओ के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना के अध्यक्षता में पार्टी के समस्त कार्यकर्ता जनपद के अंबेडकर तिराहा पर स्थित भीम राव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किए। वहीं विधानसभा शाहगंज में विनोद कुमार प्रजापति जिला महासचिव जौनपुर की अध्यक्षता में भी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मिठाई खिलाकर एक दूसरे को खुशी जाहिर की। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल हुए पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष डॉ.दिवाकर मौर्य, निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रिजवान अहमद, यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष मौर्या, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व छात्र संघ के जिला अध्यक्ष अमित विश्वकर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी आभूषण अहमद, विकास अग्रहरि, सूरज गौतम, दीपक तिवारी, शशि, रजक, पिंटू, जिला कार्यकारिणी सदस्य सशीधर चौहान, जिला कार्यकारी सदस्य श्याम लाल पटेल, यूथ विंग जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमर बहादुर, आदित्य कुमार, शशि सोनी इत्यादि कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि दिल्ली के लोकप्रिय शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर हम सभी बहुत खुश हैं और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान की जीत हुई है, और हमें विश्वास है। हम सभी के लोकप्रिय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी जल्द बाहर होंगे।

Share Now...