― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : ट्रक ने बाईक सवार को मारी टक्कर, दो...

Jaunpur Dhara News : ट्रक ने बाईक सवार को मारी टक्कर, दो गम्भीर

जौनपुर धारा, केराकत। पूजा व बर्थडे पार्टी में जा रहे बाईक सवार को ट्रक चालक ने ओवर टेक करते समय बाईक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, और ट्रक सहित चालक फरार हो गया। दुर्घटना में बाईक पर सवार दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सुनील मौर्य पुत्र लालजी मौर्य उम्र 23साल जो अपने गांव के ही दोस्त अंकुश मौर्य पुत्र भरतलाल मौर्य निवासी हमजापुर, ब्लॉक करंजकला, तहसील सदर मल्हनी के साथ वह दोनों युवक बाईक से मुफ्तीगंज केराकत के रास्ते वाराणसी जिले के सारनाथ अंकुश मौर्य अपने दोस्त सुनील मौर्य को साथ लेकर अपने दीदी के घर पूजा व बर्थडे पार्टी में सम्मिलित होने जा रहे थे। ज्यौ ही वह दोनों देवकली बाजार के पास पहुंचे कि जौनपुर से केराकत की तरफ आ रही तेज रफ्तार ट्रक ओवर टेक करते समय बाईक पर सवार दोनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर ट्रक लेकर फरार हो गया। घायल युवक को राहगीर व ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस द्वारा केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहाँ दोनों घायल युवक की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।

Share Now...