Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : टीबी मरीजों में वितरित किया गया पौष्टिक आहार...

Jaunpur Dhara News : टीबी मरीजों में वितरित किया गया पौष्टिक आहार किट

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी द्वारा टी.बी.मरीजो को पौष्टिक आहार किट का वितरण किया गया। जिसका शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर डॉ.सुशील अग्रहरी नवीन सिंह प्रमोद कुमार प्रजापति डॉ.दिलीप कुमार सिंह राम आसरे विश्वकर्मा महेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। सीनियर टीवी समन्वयक डॉ.सुशील अग्रहरी ने कहा कि टी.बी.उन्मूलन कार्यक्रम में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निश्चय किया है कि टी.बी.मुक्त भारत 2025तक करने के लिए संकल्पित है। हालांकि डब्लू एच ओ ऑर्गेनाइजेशन 20-30में समस्त समाप्त करने की बात करती है। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि देश-प्रदेश हमारा जनपद गांव मोहल्ला वार्ड टीवी मुक्त हो इसी क्रम में जौनपुर जिले के 55 डेजिनेटिक माइक्रो सेंटर गवर्नमेंट के हैं। हालांकि आपको जानकर आश्चर्य होगा की सैंपल ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था है और सैंपल ट्रांसपोर्ट होकर डेजिनेटिक माइक्रो सेंटर डीएमसी पर आता है। वहां पर जांच होती हैं, वहां यदि मरीज पॉजिटिव या टीवी का रोग निकलता है। तो उसका निशुल्क उपचार चलता है। 6 महीने से लेकर करीब 2साल तक इलाज चलता है। अलग-अलग कैटेगरी है मरीजों की। इसमें एक सामान्य टीवी एक गम्भीर टीवी एक अति गंभीर टीवी है। हमारा एक मोटिव है’टी.बी.हारेगा देश जीतेगा। उक्त अवसर पर ठाकुर प्रसाद राय, प्रधान अध्यापक धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रधान अध्यापक प्रमोद कुमार प्रजापति, अनिल गुप्ता, डॉ.दिलीप कुमार सिंह, डिप्टी चीफ लीगल काउंसिल दिलीप कुमार,अनन्या श्रीवास्तव लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहें। कार्यक्रम संयोजक संजय उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया कहा कि जनपद में टीवी रोगियों के हर संभव इलाज हेतु संस्था पहल व मदद करेगी।