― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  झमाझम बारिश से नगर की सड़के हुई जलमग्न

Jaunpur Dhara News :  झमाझम बारिश से नगर की सड़के हुई जलमग्न

  • छोटे बच्चों के स्कूलों की हो गई छुट्टी, छात्रों खुब लिया मौसम का आनन्द

जौनपुर धारा, जौनपुर। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पिछले 24घण्टे से कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। जौनपुर में शुक्रवार की दोपहर बाद से शुरू हुई बारिश का क्रम खबर लिखे जाने तक जारी है। हालांकि मानसून के यू टर्न लेने के बाद उम्मीद से कहीं अधिक बारिश होने से जल भराव की समस्याएं झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग की ओर से यह अनुमान लगाया गया है कि 28 व 29 सितंबर तक बारिश का दौर ऐसे ही जारी रह सकता है। पिछले कई दिनों से बारिश का दौर थम सा गया था। इस दौरान इस दौरान तेज धूप खिलने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाने लगी थी।

बृहस्पतिवार की रात से लेकर शुक्रवार को पूरे दिन झमाझम बारिश होती रही। मौसम विभाग की ओर से यह संभावना जताई गई है कि रविवार को भी मौसम ऐसे ही रह सकता है। रविवार दोपहर बाद मौसम मानसून कमजोर पड़ेगा और बारिश का दौर थम जाएगा। माना जा रहा है कि इसके बाद उत्तर प्रदेश में मानसून धीरे-धीरे कमजोर पड़ते हुए यहां से विदा ले लेगा। बारिश के चलते शुक्रवार को छोटे बच्चों के स्कूलों अवकाश घोषित कर दिया गया था। वहीं जो 9 से 12वी तक के बच्चे घर से स्कूल जाने के लिए निकले उन्हें स्कूल पहुंचने में उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। इस दौरान यह भी देखा गया कि स्कूल से छूट्टी के समय बच्चों ने बारिश में भीगकर खूब आनन्द लिया। वहीं नगर में जगह-जगह जल-जमाव की स्थिति भी बनी रही। लोगों को जलजमाव के कारण भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Share Now...