- डीएम को ज्ञापन सौंपकर लगाई न्याय की गुहार
जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार को बुद्धा नेशनल पब्लिक स्कूल सरायबीका मछलीशहर के प्राचार्य ने जिलाधिकारी को तहरीर देकर बताया कि कक्षा 11 के छात्र यश दूबे पुत्र शिवकुमार दूबे निवासी पॅवारा के अभिभावक व उनके सहयोगी ने विद्यालय परिसर में आकर अभद्र व्यवहार व मारपीट किया है। उन्होने बताया कि बीते 7 अक्टूबर को कक्षा 11 यश विद्यालय में अनुपस्थित था।वहीं अभिभावक के अनुसार वह विद्यायल आया था, परन्तु विद्यालय के रजिस्टर में अनुपस्थित था। उक्त छात्र के उपस्थिति की जानकारी लेने हेतु 30 से 35 की संख्या में अभिभावक शिव कुमार दूबे एवं उनके सहयोगी शराब के नशे में आये और विद्यालय परिसर में आकर उपस्थिति पंजिका की जानकारी देने के बाद भी विद्यालय के कर्मचारी आशीष चौधरी और आनन्द दूबे के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट किया। जिसके कारण विद्यालय परिसर में रहने वाले समस्त कर्मचारी भयभीत हैं। जिसके लिये कार्यवाही की मांग की गई है।



