― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : छत से गिरकर एक व्यक्ति की लोदियाना में...

Jaunpur Dhara News : छत से गिरकर एक व्यक्ति की लोदियाना में मौत

  • मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम
  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के आनापुर चकवा गांव का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के आनापुर चकवा गांव का एक व्यक्ति लोदियाना में पाच साल से फल का दुकान चला रहा था कि रविवार की रात छत से गिरकर मौत हो गई। सुबह जब साथ में रह रहे लोगों ने फल मंडी जाने के लिए तैयार हुए दिखाई न देने पर उनके कमरे में जाकर देखा तो दिखाई नहीं दिए। उसमे से किसी की नजर छत से नीचे गई तो देखा कि छत से कब गिरकर मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों को मिलते घर में कोहराम मच गया। बता दें कि आनापुर चकवा गांव निवासी कामता बिन्द का पुत्र महेंद्र बिंद 45वर्ष छः सालों से लोदियाना में फल का दुकान चला रहा था। हर रोज की तरह दुकान बंद करके रात में खाना खाकर छत के दूसरे मंजिला पर किराए का रूम में सोने चला गया। रात में छत से कब गिर गया। किसी को पता नहीं चला हर रोज की तरह बगल साथ में रह रहे लोगों ने बुलाने गए रूम में जाकर देखा तो दिखाई नहीं दिया। फोन मिलने पर रूम पर फोन बजने लगा। फिर उनमें से किसी की नजर गई देखा तो खून से लतपथ पड़े दिखाई दिए और पास में जाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के चार लड़की एक लड़का सबसे छोटा है। अभी किसी की शादी नहीं हुई है। बेटी के हाथ पीले होने से पहले पिता मृत्यु होने पर उनकी पत्नी पिता और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है गांव सन्नाटा पसरा हुआ है।

Share Now...