― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : चेयरमैन व ईओ के कार्य प्रणाली से नाराज...

Jaunpur Dhara News : चेयरमैन व ईओ के कार्य प्रणाली से नाराज सभासदों ने किया विरोध प्रदर्शन

जौनपुर धारा, बदलापुर। नगर पंचायत कार्यालय के मुख्य द्वार पर पहुचें करीब एक दर्जन की संख्या में सभासदों ने अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित सभासदों ने आरोप लगाया कि करीब डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी सभासदों द्वारा विकास कार्यों के लिए दिए गए एक भी प्रस्ताव पर कार्य नहीं हुआ। सभासदों का आरोप है कि अध्यक्ष व ईओ द्वारा सभासदों के प्रस्ताव और प्रार्थना पत्रों को कूड़ेदान में फेंक दिया गया। नगर पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर सिर्फ दिखावा किया जा रहा है। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी है, पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। सिर्फ जाति विशेष का कार्य हो रहा है। जो कुछ कार्य हो रहा है उसका चेक कुछ और का काटा जा रहा है। डस्टबिन नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सड़ रही है लेकिन बदलापुर नगर पंचायत के वार्ड व सार्वजनिक स्थलों पर देखने को नहीं मिल रही है। आरोप है कि नगर पंचायत कार्यालय से हर माह करीब सौ से अधिक सफाई कर्मियों का वेतन उठाया जाता है। जबकि नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड नामित है। हर वार्ड में दो से अधिक सफाई कर्मी दिखाई नहीं देते हैं। हम सभासदों द्वारा विकास के लिए दिए गए प्रस्तावों को अधिशासी अधिकारी व नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा कचरा के डिब्बे में फेककर वह अपने मन मुताबिक प्रस्ताव के आधार पर सिर्फ अपने चहेतों के हित में मानक के विपरीत कार्य कराते हैं। उपस्थित सभासदों द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगाया। सभासदों का कहना है कि यदि उनकी बात नहीं सुनी गई तो धरना प्रदर्शन के साथ-साथ तालाबंदी करेंगे। इस मौके पर बदलापुर नगर पंचायत के सभासद राजेश शाहू, अमरजीत राजा, लक्ष्मण सिंह, फूल चंद विश्वकर्मा, लक्ष्मी नारायण पाण्डेय उर्फ बबलू, संदीप शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहें।

Share Now...