― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : घर में घुसकर मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार

Jaunpur Dhara News : घर में घुसकर मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार

  • कब्जे से एक अदद चाकू व दो लाठी बरामद

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव में चकमार्ग की जमीन को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने वाले दो अभियुक्तो को पुलिस ने सरोखनपुर बाईपास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि कस्तूरीपुर गांव में चकमार्ग की जमीन को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने वाले रमाशंकर पुत्र मदनचंद्र एवं राहुल पुत्र भगवानदीन निवासी ग्राम कस्तूरीपुर थाना बदलापुर को शुक्रवार को सरोखनपुर बाईपास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद चाकू व दो लाठी बरामद हुआ।

Share Now...